क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर चूरू बना चैंपियन
क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर चूरू बना चैंपियन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आदर्श विद्या मंदिर संगठन द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर चूरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में आदर्श विद्या मंदिर चूरू की टीम ने आदर्श विद्या मंदिर जयपुर को पराजित कर क्षेत्रीय चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम में अशोक, गौरव शर्मा, भव्या सैनी, फिरोज़ (बीदासर) एवं गौरव सैनी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि विजेता टीम के सभी खिलाड़ी शटल स्टार्स बैडमिंटन अकादमी चूरू के खिलाड़ी हैं। इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360578


