[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौशाला में गायों की सेवा कर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौशाला में गायों की सेवा कर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

गौशाला में गायों की सेवा कर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट का जन्मदिन पूर्व नगर परिषद सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर तारानगर रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया गया तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि पायलट लंबे समय तक राजस्थान की जनता की सेवा करें, यही सभी की प्रार्थना है।

कार्यक्रम में मोहन ट्रेलर, लालचंद खींची, मुकेश महनसरिया, कृष्णाराम बाबल, अमरसिंह दनेवा, सारू लोहार, ललित मेघवाल, दिव्य धनावत, लतीफ खान, रौनक महनसरिया, शिवम सोनी, लक्ष्मण मेहरा, आबिद मलनस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles