नगरीय निकाय चुनाव: मतदान से पहले 48 घंटे और मतगणना के दिन रहेगा सूखा दिवस
नगरीय निकाय चुनाव: मतदान से पहले 48 घंटे और मतगणना के दिन रहेगा सूखा दिवस
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान से पहले 48 घंटे तथा मतगणना के दिन सूखा दिवस रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने वित्त (आबकारी) विभाग के निर्देशों के अनुसार आदेश जारी किए हैं।
प्रथम चरण में मतदान वाले फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांतारामगढ़, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ एवं नीमकाथाना नगर निकायों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं द्वितीय चरण में रामगढ़ शेखावाटी, धोद, लोसल एवं सीकर नगर निकायों में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक यह प्रभावी रहेगा।
इसके अलावा 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में मदिरा के विक्रय, वितरण एवं परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराई जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360556


