[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी की कला विरासत पर राष्ट्रीय सेमिनार के पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी की कला विरासत पर राष्ट्रीय सेमिनार के पोस्टर का विमोचन

शेखावाटी की कला विरासत पर राष्ट्रीय सेमिनार के पोस्टर का विमोचन

सीकर : जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के पोस्टर का विमोचन पूर्व आईजी राजस्थान पुलिस महेंद्र सिंह ने किया। सेमिनार में इतिहास, अभिलेख विज्ञान, पुरातत्व एवं शेखावाटी की प्रसिद्ध भित्ति चित्रकला पर शोध और चर्चा होगी।

आयोजन बीकानेर की आर्कियोलॉजी एवं एपिग्राफी कांग्रेस तथा त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थान, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। पोस्टर विमोचन से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, प्रो. शिवनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, केशर देव नेहरा एवं सूरजभान अधिवक्ता ने सेमिनार की रूपरेखा और विषय-वस्तु की जानकारी दी।

वक्ताओं ने शेखावाटी की कला विरासत, विशेषकर भित्ति चित्रकला के संरक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सेमिनार देशभर के कला एवं इतिहास शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Related Articles