डॉ. जुल्फिकार का नाम जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, दर्ज हुए 5 विश्व रिकॉर्ड
डॉ. जुल्फिकार का नाम जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, दर्ज हुए 5 विश्व रिकॉर्ड
झुंझुनूं : निकटवर्ती भीमसर गांव के युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और विचारों पर अपने 18 वर्षों के शोध, लेखन, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की उपलब्धि हासिल की है। संस्था की ओर से औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी उपलब्धि को मान्यता दिए जाने की जानकारी दी गई है।
डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण मिशन पर शोध कर रहे हैं। उनके अनुसार, इससे पहले उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
बताया गया कि बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर सहित विभिन्न देशों में रामकृष्ण मठ-मिशन संस्थाओं पर शोध, 62 विद्यालयों में 10 हजार विद्यार्थियों के बीच स्वामी विवेकानंद स्वाध्यायमाला प्रतियोगिता का आयोजन, बेलूर मठ सहित 50 से अधिक रामकृष्ण मठों का भ्रमण और 32 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन के लिए उन्हें पूर्व में सम्मान मिला।
इसके अलावा पिछले सात वर्षों में 80 हजार स्वामी विवेकानंद चित्रांकित कैलेंडर और 20 हजार विवेकानंद पुस्तकें नि:शुल्क वितरित करने का भी दावा किया गया है। डॉ. जुल्फिकार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पर उनके शोध एवं कार्यों को देश-विदेश में सराहना मिलना क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360506


