[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश के साथ दौड़े अभिषेक बगड़िया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश के साथ दौड़े अभिषेक बगड़िया

जिंक सिटी हाफ मैराथन में लिया हिस्सा, दौड़ को बाल संरक्षण और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के संदेश को किया समर्पित

लक्ष्मणगढ़ : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी एवं बाल संरक्षण कार्यकर्ता अभिषेक बगड़िया ने उदयपुर में आयोजित जिंक सिटी हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। उन्होंने “बाल विवाह मुक्त भारत-बाल विवाह मुक्त विश्व” के संदेश के साथ दौड़ लगाई और अपनी भागीदारी को बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित किया।

अभिषेक ने खेल के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। उनका कहना है कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

डेढ़ साल से बाल संरक्षण के लिए सक्रिय

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायक सचिव डॉ. शालिनी गोयल ने बताया कि अभिषेक बगड़िया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से सीकर जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस और गायत्री सेवा संस्थान के साथ मिलकर बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के साथ बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी लगातार जागरूकता और रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

खेल के मंच से दिया सामाजिक बदलाव का संदेश

अभिषेक लंबे समय से विद्यालयों और समुदायों के बीच जागरूकता कार्यक्रमों, बाल अधिकारों से जुड़े अभियानों तथा बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।

जिंक सिटी हाफ मैराथन में उनकी भागीदारी ने “दौड़ से बदलाव” का संदेश दिया। खेल और सामाजिक जागरूकता को जोड़कर युवाओं तक बाल संरक्षण का संदेश पहुंचाने की यह पहल बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान को एक अलग मंच प्रदान करती है।

Related Articles