सारी स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह,मेधावी छात्रों का सम्मान:हर छात्र की बनेगी पोर्टफोलियो फाइल; माता-पिता को जोड़ा जाएगा WhatsApp ग्रुप से
सारी स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह,मेधावी छात्रों का सम्मान:हर छात्र की बनेगी पोर्टफोलियो फाइल; माता-पिता को जोड़ा जाएगा WhatsApp ग्रुप से
चिड़ावा : चिड़ावा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सारी में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया। साथ ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से छात्रों के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।
संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल स्टाफ और लोगों के सहयोग से हर छात्र और स्टाफ सदस्य को मुफ्त टाई, आई-कार्ड और बेल्ट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल में अब हर छात्र को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए छात्रों की पढ़ाई और गतिविधियों से जुड़ी कई नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।
हर छात्र की बनेगी पोर्टफोलियो फाइल
स्कूल में प्रत्येक छात्र की पोर्टफोलियो फाइल तैयार की जाएगी। इसमें छात्र की पढ़ाई और सीखने से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित रूप से रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र के माता-पिता को WhatsApp ग्रुप से जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और उनके सीखने के अनुभव से जुड़ी जानकारी रोजाना अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी।
स्कूल कार्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। छात्रों की नियमित हाजिरी और गृहकार्य की जांच भी कार्यालय स्तर पर की जाएगी। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों में नियमितता और पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
‘एक छात्र, एक पौधा’ अभियान
स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक विद्यार्थी, एक पौधा’ अभियान भी शुरू किया गया है। इसके तहत हर छात्र को एक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रों को पौधे की नियमित देखभाल के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य शीला कुमारी, बलवान सिंह, राजेश कुमार, सरोज कुमारी, बलराम, राधा कृष्ण शर्मा, अनूप बराला, रीता कुमारी, संदीप नुनिया, राजबाला, रुचिका, मनजीत बेनीवाल, हेमराज मीणा, रामकरण, जयपाल सिंह, मंजू देवी, सज्जन सिंह पचार, पवन सिंह, चेतन कुमार मीणा, किस्मत, अंकित कटेवा, विकेंद्र सिंह, विनय कुमार (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), उम्मेदसिंह राठौड़ (वरिष्ठ सहायक), रिंकू, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2357940

