अलखपुरा बोगन में डीपी में आग लगी:4 बिजली के खंभे टूटे, घरों के उपकरण जले; करंट से 2 बकरियों की भी मौत
अलखपुरा बोगन में डीपी में आग लगी:4 बिजली के खंभे टूटे, घरों के उपकरण जले; करंट से 2 बकरियों की भी मौत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के अलखपुरा बोगन गांव में शनिवार सुबह बिजली फाल्ट हो गया। फाल्ट और स्पार्किंग से बिजली के चार खंभे टूट गए और डीपी में आग लग गई। इस दौरान तार टूटकर नीचे गिरने से दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। कई घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए।
ग्रामीणों ने बताया- गांव में गुरुवार से ही बिजली फाल्ट की समस्या थी। इसकी शिकायत बिजली विभाग से भी की गई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे यह समस्या अचानक बढ़ गई। वायर जलने के बाद डीपी में आग लग गई। इसके बाद तारों में खिंचाव आया, जिससे एक के बाद एक चार बिजली के खंभे टूट गए।

इसी दौरान बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे दो बकरियों की मौत हो गई। लगातार स्पार्किंग और फाल्ट के कारण ग्रामीणों के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी जल गए। इस घटना के बाद से गांव की बिजली सप्लाई बंद है। घटना के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के मुख्य गुवाड़ में जमा हुए। उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2359022


