श्रीमाधोपुर में निशुल्क नेत्र शिविर में 84 मरीजों की जांच:25 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना, जयपुर में फ्री होगा इलाज
श्रीमाधोपुर में निशुल्क नेत्र शिविर में 84 मरीजों की जांच:25 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना, जयपुर में फ्री होगा इलाज
श्रीमाधोपुर : जयपुर की जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज और रामप्रताप-अंजना देवी कयाल हेल्प ट्रस्ट ने बुधवार को 84वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। यह शिविर चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में हुआ।
क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. माधव सिंह और गिरीराज कयाल ने बताया कि दोपहर तक चले इस शिविर में 84 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर भेजा गया।
जयपुर में इन मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क होगा। मरीजों के आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम भी मुफ्त रहेगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें निशुल्क चश्मे भी दिए जाएंगे।
डॉ. अक्षिता घीया, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार चोटिया, सागर मल शर्मा, दीनदयाल सतीजा और गोकुल शर्मा समेत कई सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं में मदद की। इस दौरान पिछले शिविर में ऑपरेशन करवा चुके 40 मरीजों को भी निशुल्क चश्मे बांटे गए।
क्लब हर महीने के पहले बुधवार को यह नेत्र शिविर लगाता है। अगला 85वां निशुल्क नेत्र शिविर 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350625
