[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में 82 नामांकन पत्र निरस्त:216 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में 82 नामांकन पत्र निरस्त:216 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में 82 नामांकन पत्र निरस्त:216 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी स्थिति साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच में कुल 335 में से 253 नामांकन सही मिले, जबकि 82 नामांकन अलग-अलग वजहों से रद्द कर दिए गए।

25 वार्डों से 216 उम्मीदवार मैदान में

रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया-ज्यादातर नामांकन पार्टी के अधिकृत सिंबल या जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण रद्द हुए हैं। नामांकन रद्द होने के बाद अब नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 216 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों में भी हलचल बढ़ गई है। जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, उनमें कई ऐसे भी हैं जिन्हें राजनीतिक दलों का समर्थन मिला था। हालांकि, पार्टी से अधिकृत सिंबल नहीं मिलने या जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण उनके नामांकन स्वीकार नहीं हो पाए।

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 20 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने सभी 25 वार्डों में उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इसके अलावा, कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन रद्द होने के बाद अब उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क करने में लग गए हैं।

3 सितंबर तक नामांकन होंगे वापस

चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 सितंबर तय की गई है। इस दौरान कई उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की उम्मीद है। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी होगी। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है।

खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष का पद इस बार महिला ओबीसी वर्ग के लिए तय किया गया है। ऐसे में वार्ड पार्षदों के चुनाव के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक दलों की योजना पर सबकी नजर है।

Related Articles