[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी:वार्ड संख्या 1, 4, 24 समेत पांच बूथ शामिल, सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी:वार्ड संख्या 1, 4, 24 समेत पांच बूथ शामिल, सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी:वार्ड संख्या 1, 4, 24 समेत पांच बूथ शामिल, सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र के 5 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

प्रशासन और पुलिस की ओर से इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) नगरपालिका खेतड़ी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी दी है।

ये पोलिंग बूथ संवेदनशील –

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड संख्या 1 का राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, कोलिहान नगर (कमरा नंबर-2); वार्ड संख्या 4 का शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (काली मंदिर), खेतड़ी; वार्ड संख्या 7 का पुरानी बुनियादी स्कूल, खेतड़ी (कमरा नंबर-10); वार्ड संख्या 24 का स्वामी विवेकानंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (भवन के पीछे का भाग), खेतड़ी; और वार्ड संख्या 25 का वायु सैनिक एकेडमी, निजामपुर मोड़, खेतड़ी (कमरा नंबर-4) संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में शामिल हैं।

रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया – इन मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करेंगे। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना उनकी प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को बिना डर के मतदान करने का माहौल देने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles