[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. पुष्पा खारड़िया को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. पुष्पा खारड़िया को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड

चूरू की महिला फिजियोथेरेपिस्ट को चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भौतिक चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चूरू की महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पुष्पा खारड़िया को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सूरजगढ़ स्थित एक होटल में आदर्श समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

समिति अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि हर वर्ष 1 सितंबर को उनके पिता बजरंगलाल गांधी की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में चूरू से डॉ. पुष्पा खारड़िया का चयन किया गया।

डॉ. पुष्पा खारड़िया चिकित्सा क्षेत्र में लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविरों और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं। वे चूरू स्थित स्टे रिलैक्स्ड फिजियोथेरेपी अस्पताल की निदेशक हैं। सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles