[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तनवीर खान ने किया श्री बाबा बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तनवीर खान ने किया श्री बाबा बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

बुटिया में आतिशबाजी, गाजे-बाजे और रथ के साथ हुआ भव्य स्वागत; विजेता को 1.11 लाख व उपविजेता को 51 हजार रुपए का पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बुटिया गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री बाबा बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि तनवीर खान ने किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी, गाजे-बाजे और रथ के साथ उनका स्वागत किया।

निरंजन नाथ महाराज के आशीर्वाद से आयोजित समारोह में सरपंच बंशीधर मेघवाल, उप सरपंच सोनू जोगी, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल कस्वां, मोहर सिंह कस्वां, डॉ. रामचंद्र प्रजापत, हनुमान राम कस्वां, दिलीप स्वामी, बशीर खान, रामचंद्र लाखाऊ, ओमप्रकाश पूनिया लाखाऊ, प्रेम सिंह तंवर लाखाऊ, मनीराम मेघवाल सहित अनेक गणमान्यजन और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि तनवीर खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर और पिच पर पहली गेंद खेलकर किया गया। दूधिया रोशनी में खेले गए उद्घाटन मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,11,111 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51,111 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5,100 रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

इस दौरान तनवीर खान के साथ पहुंचे आसिफ खान, विक्की कस्वां, जाबिर खान, राकेश शर्मा, नासिर खान अधिवक्ता, साजिद खान सहित अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

Related Articles