दिव्यांग व ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ
‘वोट का संकल्प, लोकतंत्र का विकल्प’ थीम के तहत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय परिसर में दिव्यांग एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं के लिए मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
‘वोट का संकल्प, लोकतंत्र का विकल्प’ थीम के तहत एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने उपस्थित मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ट्रांसजेण्डर समुदाय से चुटकी बाई, संजू, सोनू, स्काॅप संस्था से मनीष कुमार सहित दिव्यांग मतदाता एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ, चूरू की ओर से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रभारी नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान पवन कुमार पूनियां, अश्विनी कौशिक, मुकेश भाटी, सुभाष, अख्तर खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350516


