मोहनवाड़ी में संदिग्ध बोलेरो जब्त:वाहन मालिक और फरार लोगों की तलाश कर रही पुलिस
मोहनवाड़ी में संदिग्ध बोलेरो जब्त:वाहन मालिक और फरार लोगों की तलाश कर रही पुलिस
नवलगढ़ : गोठड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को जब्त किया। वाहन में सवार लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। पुलिस अब वाहन के मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से जानकारी मिली कि एक बोलेरो मोहनवाड़ी गांव में घूम रही है। उसमें बैठे लोग संदिग्ध लग रहे थे।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मोहनवाड़ी पहुंची और बोलेरो का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए टीम अंबेडकर नगर तक पहुंची। यहां वाहन में सवार लोग बोलेरो को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर संदिग्ध फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने बोलेरो की जांच की और उसे धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है। पुलिस अब वाहन के मालिक और मौके से भागे हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348527
