नॉमिनेशन की स्क्रूटनी हुई, कई पर्चे खारिज:प्रत्याशियों ने मौके पर सुधारी कमियां, नामांकन वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी हुई, कई पर्चे खारिज:प्रत्याशियों ने मौके पर सुधारी कमियां, नामांकन वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
झुंझुनूं : नगर परिषद चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) शुरू हुई। सूचना केंद्र सभागार में रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में सभी वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए कई नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में केवल मामूली तकनीकी या लिपिकीय त्रुटियां थीं, उन्हें मौके पर ही कमियां दूर करने का अवसर दिया गया। भूलवश हुई गलतियों को सुधारने का अवसर दिया गया।
डॉक्युमेंट्स की हुई जांच
सुबह से शुरू हुई जांच प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव शाखा के अधिकारियों ने वार्डों के नामांकन चेक किए। प्रत्याशियों के शपथ पत्र, नामांकन पत्र, प्रस्तावकों के हस्ताक्षर, मतदाता संबंधी जानकारी, आयु, आरक्षण श्रेणी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया गया।
नियमों में कमी मिलने पर खारिज हुए पर्चे
स्क्रूटनी के दौरान कई प्रत्याशियों के डॉक्युमेंट्स में कमियां सामने आईं। कुछ मामलों में प्रस्तावक से संबंधित त्रुटियां मिलीं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के शपथ पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए। चुनाव नियमों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने पर ऐसे नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। इससे संबंधित प्रत्याशियों की चुनावी दावेदारी समाप्त हो गई।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2348388


