सिद्धूमुख पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित:आठवें वेतन आयोग, किसान धरने पर हुई चर्चा
सिद्धूमुख पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित:आठवें वेतन आयोग, किसान धरने पर हुई चर्चा
सादुलपुर : सादुलपुर में राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा, सिद्धूमुख की मासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष महाबीर जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान आठवें वेतन आयोग से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, हांसियावास डैम के विरोध में चल रहे किसानों के धरने को पूर्ण समर्थन देने पर सहमति बनी।
अध्यक्ष महाबीर जांगिड़ ने बताया कि अगले सप्ताह ताम्बाखेड़ी जाकर किसानों के धरने में भाग लेने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सदस्यों की अधिक से अधिक उपस्थिति पर भी जोर दिया गया।
शाखा अध्यक्ष महाबीर जांगिड़ ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह भी निर्णय लिया गया कि हर माह की 15 तारीख को मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि महीने के अंतिम दिनों में कई कर्मचारियों का रिटायरमेंट होता है।
ये रहे मौजूद
मासिक बैठक में महावीर सोनी, अनिल वैद, गजेसिंह पूनिया, रामकुमार सिहाग, जयवीर जेवलिया, बलवान पूनिया, हरिकृष्ण शर्मा, रणजीत गुराइयाँ, जुगालकिशोर इंदौरिया, ओमप्रकाश मुहाल, दयानन्द छपोला, हवासिंह बुडानिया और ओमप्रकाश वैद सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348349

