[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों का कम वोल्टेज-अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विरोध:2-3 घंटे ही मिल रही बिजली, कम वोल्टेज से खेतों में नहीं हो रही सिंचाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

किसानों का कम वोल्टेज-अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विरोध:2-3 घंटे ही मिल रही बिजली, कम वोल्टेज से खेतों में नहीं हो रही सिंचाई

किसानों का कम वोल्टेज-अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विरोध:2-3 घंटे ही मिल रही बिजली, कम वोल्टेज से खेतों में नहीं हो रही सिंचाई

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के रंगाईसर, करनसर, सोनपालसर सहित कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 392 कृषि कनेक्शनों से जुड़े किसानों ने कम वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बताया कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली मिलने के बजाय उन्हें केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि खेतों में सिंचाई के लिए मोटर नहीं चल पा रही हैं। किसानों का कहना है कि इससे खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही हैं।

मूंगफली, मूंग, ग्वार और बाजरा की फसल पर संकट

किसान बीरबलराम ने बताया कि खेतों में मूंगफली, मूंग, ग्वार और बाजरा जैसी खरीफ फसलें खड़ी हैं। बारिश की कमी के बीच कम वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है।

किसानों के अनुसार यदि समय पर फसलों को पानी नहीं मिला तो खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच सकती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर वे विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

किसानों का कहना है कि उन्हें निर्धारित अवधि में पर्याप्त बिजली के साथ सही वोल्टेज मिलना चाहिए, ताकि कृषि कनेक्शन का उपयोग कर खेतों में सिंचाई की जा सके।

समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति नियमित नहीं की गई और कम वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरदारशहर-लूणकरणसर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

किसानों से बातचीत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति कम होने के कारण फिलहाल परेशानी आ रही है। किसानों ने स्पष्ट किया कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि खेतों तक पर्याप्त और निर्धारित वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में किसान बीरबलराम, सोहनराम, दोलाराम, गोपीराम, आसकरण, लूणाराम, परतुराम, सहीराम, निराणाराम, सत्तूराम, देवीराम, जगदीश, राधाकृष्ण, कैलाश, मुनीराम, मेघाराम, चुनाराम, जोधाराम, मानाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin