[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राइंडर से गर्दन कटी, मजदूर की मौत:बाड़े में मिला शव, बेटी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो घटना की जानकारी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

ग्राइंडर से गर्दन कटी, मजदूर की मौत:बाड़े में मिला शव, बेटी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो घटना की जानकारी मिली

ग्राइंडर से गर्दन कटी, मजदूर की मौत:बाड़े में मिला शव, बेटी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो घटना की जानकारी मिली

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में एक चेजा मजदूर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर के समय वार्ड नं 15 में करणी मन्दिर के पास सरहने वाले गोविंद राम भाकर (50) पुत्र हनुमानाराम भाकर की गर्दन कटा शव उनके घर के बाडे़ में मिला। पास ही टाइल काटने का ग्राइंडर मिला। इधर उधर खून के छींटे भी मिले।

घटनास्थल के पास मिला ग्राइंडर।
घटनास्थल के पास मिला ग्राइंडर।

सूचना पर कोतवाली पुलिस के एएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बेटी ने और गोविंद राम के साथ काम करने वाले मिस्त्री चुन्नीलाल से जानकारी ली। बेटी ने बताया कि गोविंद राम करीब एक बजे काम से छुट्टी कर घर आए थे। वो बाहर बाड़े में बैठे थे। जब खाना खाने के बुलाने गई तो उनकी गर्दन कटी मिली।

गोविंद के साथ काम करने वाले चुन्नीलाल मिस्त्री ने बताया कि वो उनके साथ नया बास के एक घर में काम कर रहा था। 12.45 बजे वह छुट्टी कर घर आया था। जिसके बाद उन्हें घटना की सूचना मिली। पुलिस ने ग्राइंडर को कब्जे में लेकर टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार की सहायता से शव को बगड़िया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles