[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, छुट्टियां निरस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, छुट्टियां निरस्त

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 37 फॉगिंग मशीनों से होगी रोकथाम

झुंझुनूं : मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में निर्धारित जांचों के अलावा अन्य जांच कराए जाने पर संबंधित संस्थान की चार्जशीट जारी करने की चेतावनी दी। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए आवश्यक तैयारियां रखने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

बीडीके अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा को लेकर जिला कलक्टर ने एमआरएस के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। मा योजना की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक टीआईडी बुक करने और पैकेज रिजेक्शन कम करने के निर्देश दिए। 20 प्रतिशत से अधिक रिजेक्शन वाले सिंघाना, जाखल और बड़ाऊं को नोटिस जारी करने को कहा गया।

फॉगिंग के लिए 37 मशीनें क्रियाशील

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में 37 फॉगिंग मशीनें क्रियाशील हैं। इनके संचालन से जुड़े कार्मिकों का एक सप्ताह में प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में मरीजों की आभा आईडी बनाने और क्यूआर कोड से पर्चियां जारी करने पर भी जोर दिया गया।

सितंबर से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीएचओ सॉफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए तीन दिन में सभी सीएचओ का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।

रक्त भंडारण इकाइयों में पर्याप्त रक्त रखने के निर्देश

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए 104 और 108 सेवाएं सुनिश्चित करने तथा सभी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव सखी सहायता केंद्र सुचारू रूप से संचालित करने को कहा गया। खेतड़ी, उदयपुरवाटी और चिड़ावा की तीनों रक्त भंडारण इकाइयों में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए।

एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा में नवलगढ़, झुंझुनूं शहर, मंडावा, मलसीसर और सिंघाना की स्थिति कमजोर पाई गई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाकर अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए।

बैठक में आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, डॉ. अरुण अग्रवाल, डीपीसी डॉ. जितेंद्र सिंह, डीटीओ डॉ. विजय मांजू, बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles