सुजानगढ़ में निकली तीज माता की सवारी:घंटाघर और नाथो तालाब पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
सुजानगढ़ में निकली तीज माता की सवारी:घंटाघर और नाथो तालाब पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सोमवार शाम तीज माता की सवारी निकाली गई। नगरपरिषद परिसर से बैंड-बाजे के साथ शुरू हुई सवारी मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां तीज माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सवारी नाथोतालाब पहुंची, जहां मेले का आयोजन हुआ।
पूजा-अर्चना के बाद तीज मेले विसर्जन किया गया। इससे पहले नगरपरिषद परिसर में पं. सोमदत्त आसोपा के सान्निध्य में तीज माता की विशेष पूजा करवाई गई। पूजा में नगरपरिषद आयुक्त महेंद्र सिंह चारण बैठे। सवारी में एसआई ओमप्रकाश स्वामी, तिलोकचंद, महेश जोशी सहित अनेक लोग शामिल हुए।
सवारी के दौरान महिलाओं ने तीज माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बैंड-बाजे के साथ निकली तीज माता की सवारी को देखने के लिए मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347363

