[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद लखू सिंह राठौड़ की 37वीं पुण्यतिथि पर घांघू में श्रद्धांजलि सभा, ग्रामवासियों ने शहादत को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद लखू सिंह राठौड़ की 37वीं पुण्यतिथि पर घांघू में श्रद्धांजलि सभा, ग्रामवासियों ने शहादत को किया नमन

शहीद लखू सिंह राठौड़ की 37वीं पुण्यतिथि पर घांघू में श्रद्धांजलि सभा, ग्रामवासियों ने शहादत को किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : गांव घांघू में अमर शहीद हवलदार लखू सिंह राठौड़ की 37वीं पुण्यतिथि पर ग्रामवासियों ने उनके स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘शहीद लखू सिंह अमर रहें’ और ‘देश के अमर शहीद अमर रहें’ के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा कि हमें शहीदों और देश की सेना का सदैव सम्मान करना चाहिए। शहीदों की शहादत के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने युवाओं से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल ने बताया कि हवलदार लखू सिंह राठौड़ भारतीय सेना की 10 पैराशूट रेजीमेंट के पैरा कमांडो थे। भारत सरकार की ओर से श्रीलंका में भेजी गई शांति सेना के ऑपरेशन पवन में वे शामिल थे।

31 अगस्त 1989 को लिट्टे के उग्रवादियों ने पैदल जा रहे शांति सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान हवलदार लखू सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उग्रवादियों का मुकाबला किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों, शांति सेना के कमांडिंग ऑफिसर और अन्य सैनिकों की सुरक्षा करते हुए गोलियां अपने सीने पर झेल लीं और देश की सेवा में शहीद हो गए।

छात्राओं ने रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि

शहीद लखू सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घांघू के स्टाफ और छात्राओं ने भी रैली निकाली और शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राओं ने शहीद की शहादत को नमन करते हुए देशभक्ति के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, शिक्षाविद मुरारीलाल बाटू, न्यू राजस्थान स्कूल घांघू के प्रधानाचार्य संजीव कुमार कस्वां, अनिल कुमार जांगिड़, सुनील जांगिड़, रत्न सिंह तंवर, हरीश दर्जी, विकास रेवाड़, दीपाराम, प्रभुदयाल, मंगलचंद, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker