[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साथिया-2 के तहत जीवनसर धाम में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं का सम्मान समारोह 10 सितंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साथिया-2 के तहत जीवनसर धाम में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं का सम्मान समारोह 10 सितंबर को

साथिया-2 के तहत जीवनसर धाम में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं का सम्मान समारोह 10 सितंबर को

झुंझुनूं : साथिया-2 मुहिम के तहत भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं के सम्मान समारोह का आयोजन 10 सितंबर को जीवनसर (जाखोद), सूरजगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से आयोजित होगा।

सिग्नल अभिलेख कार्यालय के कर्नल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि साथिया-2 कार्यक्रम के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस दौरान पेंशन संबंधी समस्याओं, स्पर्श (SPARSH), डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, पार्ट-2 ऑर्डर, ECHS सहित अन्य सैनिक कल्याण सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का समाधान किया जाएगा।

इन सेवाओं के लिए सिग्नल्स रिकॉर्ड्स, आर्म्ड रिकॉर्ड्स, जाट रेजीमेंट रिकॉर्ड्स, राजपूत रेजीमेंट रिकॉर्ड्स, ग्रेनेडियर्स रिकॉर्ड्स तथा राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट रिकॉर्ड्स की टीमें मौजूद रहेंगी। साथ ही सेना प्रतिनिधियों एवं सैनिक कल्याण अधिकारियों से संपर्क की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी (वि.), चिड़ावा की टीम द्वारा आधुनिक कृषि की तकनीकी जानकारी तथा कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की जाएगी। आयोजकों ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीर माताओं एवं संबंधित परिवारों से अधिकाधिक संख्या में जीवनसर धाम पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker