शहीद की प्रतिमा स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने पेश की समाजसेवा की मिसाल
टोडरवास में शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं का किया सम्मान
झुंझुनूं : ग्राम टोडरवास (मौजास) में सोमवार को अमर शहीद भानी सिंह शेखावत की प्रतिमा स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह शेखावत व विशिष्ट अतिथि माली कंवर, मौजास सरपंच मुकेश झाझड़िया एवं मनोज भड़िया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल जांगिड़ और फूलचंद फरड़ोलिया ने की।
आयोजक अजय वर्मा नुआ ने बताया कि शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे मेट्रो ब्लड बैंक झुंझुनूं की टीम को सौंपा गया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सरपंच मुकेश झाझड़िया ने बताया कि शहीद के बलिदान को याद रखने और जरूरतमंदों को जीवनदान देने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थापना दिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।
इस दौरान शहीद के परिवारजन सहित कृष्ण टोडरवास, राहुल सिंह, अनिल मीणा, राजू शर्मा, रामप्रसाद भड़िया, डूंगरमल झाझड़िया, केशरी सिंह, विनोद शर्मा, राजू डांगी, सांवरमल, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348636
