बार काउंसिल सदस्य आरजू खान का जयपुर में सम्मान
कम उम्र में बड़ी उपलब्धि, मुस्लिम समाज की पहली महिला बार काउंसिल सदस्य बनने पर हुआ अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, अजमेरी गेट जयपुर में दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर की ओर से बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में विजयी हुईं आरजू खान का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आदर्श नगर विधायक रफीक खान और किशनपोल विधायक अमीन कागजी मुख्य अतिथि रहे।
विधायक रफीक खान ने कहा कि मुस्लिम समाज की किसी महिला का पहली बार बार काउंसिल में विजयी होना गौरव की बात है। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि कम उम्र में आरजू खान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने दादा मरहूम असगर खान की विरासत को आगे बढ़ाया है।
दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल वाहिद नकवी ने बताया कि संस्था की ओर से अधिवक्ताओं की उपलब्धियों पर समय-समय पर सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर महासचिव मोहम्मद असलम खान सहित कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह में आरजू खान को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348636
