[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3 सितंबर को शक्ति धाम टोडी में मेल लगेगा:समिति घर-घर जाकर लोगों को दे रही न्योता, तैयारियां तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

3 सितंबर को शक्ति धाम टोडी में मेल लगेगा:समिति घर-घर जाकर लोगों को दे रही न्योता, तैयारियां तेज

3 सितंबर को शक्ति धाम टोडी में मेल लगेगा:समिति घर-घर जाकर लोगों को दे रही न्योता, तैयारियां तेज

नवलगढ़ : शक्ति धाम टोडी में 3 सितंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले को लेकर समिति के पदाधिकारी और गठित टीमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।

खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति टोडी के पदाधिकारी आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को मेले में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। समिति ने हरियाणा सीमा तक पहुंचकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। समिति के सुभाष चंद्र टोडी ने बताया कि हरियाणा सीमा पर बसे भावठडी गांव में खेदड़ परिवार के सदस्यों को मेले का निमंत्रण दिया गया।

सुनील खेदड़ छऊ ने बताया कि सूरजगढ़, मुरोत का बास, घरडू की ढाणी, गुगन की ढाणी, मलसीसर और मंड्रेला सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया और बड़ी संख्या में मेले में पहुंचने का भरोसा दिलाया। सूरजगढ़ में झुथाराम गुढ़ा बावनी, मोहन सिंह गुढ़ा बावनी, निशांत, नरेंद्र, सुबे सिंह, महावीर प्रसाद, दलीप सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष मास्टर, विद्याधर, अनिल, अशोक व आदित्य सहित कई ग्रामीणों ने टीम का स्वागत किया।

घरडू की ढाणी में जगदीश प्रसाद, जर्मन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पृथ्वी सिंह, मुंशी और विकास सहित ग्रामीणों ने मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही। वहीं गुगन की ढाणी में चरण सिंह, सुधीर, नितेश, कर्मवीर, राजेश, ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद गिरदावर, सतवीर सुबेदार, रामप्रताप सिंह, पंकज कुमार व अंकित कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि इस बार श्रद्धालु बसों में भरकर शक्ति धाम टोडी के जागरण व भंडारे में शामिल होने पहुंचेंगे।

मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। समिति द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles