[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही आगे आए आवाम ग्रुप के सदस्य, 15 ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही आगे आए आवाम ग्रुप के सदस्य, 15 ने किया रक्तदान

रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही आगे आए आवाम ग्रुप के सदस्य, 15 ने किया रक्तदान

झुंझुनूं : बीडीके अस्पताल के रक्त बैंक में रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े आवाम ग्रुप के सदस्यों ने पहल करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। सोशल मीडिया के माध्यम से रक्त की कमी की जानकारी मिलने के बाद ग्रुप के रक्तदाताओं ने रक्त बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।

आवाम ग्रुप के 15 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस दौरान राजेश हरिपुरा, संदीप टंडन, धर्मपाल कृष्णिया, सुनील हालू, अंकित तंवर, कर्मवीर सिरोवा, मदनलाल गुडेसर, देवकरण भूरिया, रविंद्र नयासर, संजय कड़वासरा, अब्दुल अमन, सीताराम बास बुडाना, महेश जसरापुर, उमेश बुडाना, दीपक मेवानी, अजय वर्मा और रवि सहित सदस्य मौजूद रहे।

ग्रुप सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध करवाना मानवता की बड़ी सेवा है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरत के अनुसार रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles