खाटूधाम पहुंचे कलेक्टर और एसपी, दर्शन व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खाटूधाम पहुंचे कलेक्टर और एसपी, दर्शन व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने रविवार को खाटूश्यामजी धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए की गई दर्शन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दर्शन निकास मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार सुरेंद्र कुमार कुमावत, नगर पालिका के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार और कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
वहीं एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ और थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया मौजूद रहे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मंदिर परिसर एवं धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और बेहतर दर्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343957


