लोयल में पुरानी धर्मशाला की जगह डिजिटल लाइब्रेरी की मांग:शिव शक्ति विकास समिति ने ग्राम पंचायत को सौंपा प्रस्ताव
लोयल में पुरानी धर्मशाला की जगह डिजिटल लाइब्रेरी की मांग:शिव शक्ति विकास समिति ने ग्राम पंचायत को सौंपा प्रस्ताव
खेतड़ी : खेतड़ी के लोयल गांव में शिव शक्ति विकास समिति ने ग्राम पंचायत को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में सालों से जर्जर पड़ी पुरानी धर्मशाला के स्थान पर सार्वजनिक गेस्ट हाउस और डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की मांग की गई है। समिति ने ग्राम पंचायत प्रशासक से इसके लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।
समिति द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि गांव में स्थित पुरानी धर्मशाला काफी समय से जर्जर अवस्था में है। कई वर्षों से इसका उपयोग भी नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों और छात्रों के हित में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नए भवन का निर्माण करना उपयोगी होगा।
डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों, युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव शक्ति विकास समिति ने दानदाताओं एवं भामाशाहों के सहयोग से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाने की योजना बनाई है। ये समिति एक पंजीकृत संस्था है और गांव के विभिन्न विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रही है।
प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी में ब्रॉडबैंड लाइन, वाई-फाई सिस्टम और कंप्यूटर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके साथ ही, छात्रों के अध्ययन के लिए वातानुकूलित एवं सुविधाजनक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा।
समिति ने ग्राम पंचायत से आग्रह किया है कि पुरानी जर्जर धर्मशाला को नियमानुसार हटाने के लिए आगामी ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा जाए। साथ ही, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर उसके स्थान पर सार्वजनिक गेस्ट हाउस एवं डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण के लिए वैधानिक अनुमति प्रदान की जाए।
समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से गांव में शिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर रघुवीर सिंह, मंदरूप सिंह, अरविंद काजला, महेंद्र सिंह, संजय कुमार, अरूण, विकास, जितेंद्र, सुमेर सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343772

