अवकाश पर भी खुला श्रीमाधोपुर एसडीएम कार्यालय:प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच की, 31 अगस्त लास्ट डेट
अवकाश पर भी खुला श्रीमाधोपुर एसडीएम कार्यालय:प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच की, 31 अगस्त लास्ट डेट
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नामांकन की लास्ट डेट से एक दिन पहले रविवार को अवकाश के बावजूद एसडीएम कार्यालय खुला रहा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्रों की जांच करवाई।
शनिवार तक श्रीमाधोपुर नगर पालिका में 61 प्रत्याशियों ने कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इसके बावजूद दोनों प्रमुख दलों से जुड़े कई दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं।
9 सितंबर को होगा मतदान
श्रीमाधोपुर नगर पालिका के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। इसे देखते हुए, सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की उम्मीद है।
रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ भाम्बु ने बताया कि सोमवार, 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से निर्धारित समय से पहले अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय दावेदार भी आवेदन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीमाधोपुर के 35 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2343776


