[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पीजी-2026: बिजली बाधित होने से प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नीट पीजी-2026: बिजली बाधित होने से प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर को

नीट पीजी-2026: बिजली बाधित होने से प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर को

सीकर : नीट पीजी-2026 परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड इन मेडिकल साइंसेज की ओर से 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे पुनर्परीक्षा निर्धारित की गई है।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित ख्वाजा गरीब नवाज प्रशिक्षण संस्थान, विश्व भारती महाविद्यालय और भारतीय शिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत और उपखंड अधिकारी सुभाष चंद भी मौजूद रहे।

Related Articles