कांग्रेस नेता तनवीर खान करेंगे श्री बालकनाथ जी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
बूंटिया में 1 सितंबर से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 1.11 लाख रुपए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : बूंटिया गांव में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से श्री बालकनाथ जी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 सितंबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता तनवीर खान एवं मुख्य अतिथि हमीदा बेगम करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 48 टीमें भाग ले सकेंगी। विजेता टीम को 1,11,111 रुपए और उपविजेता टीम को 51,111 रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को 5,100 रुपए, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को 1,100-1,100 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी को 251 रुपए, शतक बनाने वाले को 551 रुपए और अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी को 251 रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। लीग और सेमीफाइनल मुकाबले 8-8 ओवर तथा फाइनल मुकाबला 10 ओवर का होगा। टीम प्रवेश शुल्क 5,100 रुपए रखा गया है।
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। आयोजन समस्त ग्रामवासी बूंटिया की ओर से किया जा रहा है। स्वागतकर्ता निरंजन नाथ जी महाराज एवं बूंटिया बेसिधर सरपंच होंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2343614

