[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव: शनिवार को 447 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 509 नामांकन, अब तक 474 प्रत्याशियों के 539 आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव: शनिवार को 447 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 509 नामांकन, अब तक 474 प्रत्याशियों के 539 आवेदन

नगर निकाय चुनाव: शनिवार को 447 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 509 नामांकन, अब तक 474 प्रत्याशियों के 539 आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिले की 11 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को 447 अभ्यर्थियों ने कुल 509 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक जिले में 474 अभ्यर्थियों की ओर से कुल 539 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार को चूरू नगरपरिषद में 46 अभ्यर्थियों ने 48, सुजानगढ़ में 85 ने 96, सरदारशहर में 50 ने 50, बीदासर में 29 ने 33, तारानगर में 9 ने 10, साहवा में 1 ने 1, रतननगर में 1 ने 1, रतनगढ़ में 84 ने 106, राजलदेसर में 38 ने 49, राजगढ़ में 75 ने 86 तथा छापर में 29 अभ्यर्थियों ने 29 नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिले की 11 नगरीय निकायों के कुल 430 वार्डों के लिए अब तक 539 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। इनमें बीदासर में 34 अभ्यर्थियों के 39, तारानगर में 9 के 10, साहवा में 1 का 1, रतननगर में 1 का 1, रतनगढ़ में 91 के 115, राजलदेसर में 39 के 50, राजगढ़ में 82 के 93, छापर में 30 के 30, चूरू में 50 के 52, सुजानगढ़ में 87 के 98 तथा सरदारशहर में 50 अभ्यर्थियों के 50 नामांकन शामिल हैं।

31 अगस्त को अंतिम मौका

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। रविवार 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, इसलिए इस दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।

Related Articles