[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान से संवारा नाड़ी स्कूल परिसर, सफाई अभियान में दिखी गांव की एकजुटता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान से संवारा नाड़ी स्कूल परिसर, सफाई अभियान में दिखी गांव की एकजुटता

सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान से संवारा नाड़ी स्कूल परिसर, सफाई अभियान में दिखी गांव की एकजुटता

सीकर : दुर्गापुरा स्थित नाड़ी स्कूल में शनिवार को संकल्प संगठन के तत्वावधान में ‘सफाई अभियान सम्पूर्ण स्कूल 2.0’ आयोजित किया गया। अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्कूल परिसर और खेल मैदान की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। सुबह शुरू हुए अभियान में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी उत्साह से भाग लिया। ग्रामीणों ने झाड़ियों, गंदगी और अनावश्यक सामग्री को हटाकर स्कूल परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। सामूहिक श्रमदान से स्कूल परिसर का स्वरूप निखर उठा।

विकास मूंड दुर्गापुरा ने कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता और उत्साह सराहनीय है। यह केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि गांव के विकास की निरंतर यात्रा की शुरुआत है। स्कूल, खेल मैदान और समाजहित से जुड़े कार्य आगे भी सामूहिक सहयोग से जारी रहेंगे।अभियान में सावरमल मूंड, पिपराली उपप्रधान विकास मूंड, नाथूराम मूंड, मोहन, गिरधारी, पंकज मूंड, रड़मल मूंड, मामराज मूंड, सुधीर, अंकित, नंदलाल, जगदीश मूंड, ताराचंद मूंड, गणपत मूंड, प्रहलाद, शुभम, अजय, विवेक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker