चूरू पुलिस ने 1160 वाहनों की जांच की:निकाय चुनाव से पहले 20 स्थानों पर नाकाबंदी, 152 चालान और 8 गिरफ्तार
चूरू पुलिस ने 1160 वाहनों की जांच की:निकाय चुनाव से पहले 20 स्थानों पर नाकाबंदी, 152 चालान और 8 गिरफ्तार
चूरू : चूरू पुलिस ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान 20 स्थानों पर नाकाबंदी कर कुल 1,160 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 152 चालान किए गए और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह सघन चेकिंग अभियान शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। पुलिस ने कुल 20 नाकाबंदी पॉइंट बनाए, जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। एसपी निश्चय प्रसाद एम के अनुसार, जांच किए गए वाहनों में 431 दुपहिया और 729 चैपहिया वाहन शामिल थे।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन सवारों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 152 चालान किए गए। इनमें काली फिल्म लगे 36 वाहन, बिना सीट बेल्ट के 11, बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट पैटर्न वाले 9, बिना हेलमेट 8, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 6 सवारों पर कार्रवाई की गई। अन्य उल्लंघनों के लिए 76 चालान किए गए।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 106 बीएनएसएस के तहत एक मामला दर्ज किया। इसके अतिरिक्त, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में एक मामला दर्ज कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि धारा 170 बीएनएस के तहत 6 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस टीम ने 7 अन्य जब्ती की कार्रवाइयां भी कीं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों, अवैध परिवहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339889

