25 हजार का इनामी बदमाश हिसार से गिरफ्तार:रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है आरोपी, पैरोल पर दिए थे हथियार
25 हजार का इनामी बदमाश हिसार से गिरफ्तार:रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है आरोपी, पैरोल पर दिए थे हथियार
चूरू : राजस्थान और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े 25 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश बिन्दू उर्फ मिंटू मोडासिया को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मिंटू ने चूरू में व्यवसायी के घर एक करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए हुई फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल हथियार शूटरों को उपलब्ध करवाए थे। इस मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी पर मकोका समेत हत्या और अन्य संगीन अपराधों के कुल 33 मामले दर्ज हैं।
एक करोड़ की रंगदारी के लिए कारोबारी के घर फायरिंग
मामला 14 मई को चूरू में रेलवे घूमचक्कर के पास रहने वाले व्यवसायी सुनील प्रजापत के घर हुई वारदात से जुड़ा है। दो नकाबपोश बदमाशों ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के नाम से व्यवसायी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
जांच में सामने आया मिंटू का अहम रोल
वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पहले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच आगे बढ़ने पर हरियाणा के बहल निवासी बिन्दू उर्फ मिंटू मोडासिया की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, मिंटू ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटर हरदीप सिंह और रोहित को हथियार उपलब्ध करवाए थे।
मकोका में पैरोल पर था बाहर
पुलिस के अनुसार, मिंटू मोडासिया उस समय मकोका के तहत मेडिकल आधार पर पैरोल पर बाहर चल रहा था। इसके बावजूद उस पर अंतरराज्यीय स्तर पर गंभीर आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर विभिन्न राज्यों में हत्या के आधा दर्जन से अधिक मामलों समेत कुल 33 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
पुलिस ने मिंटू मोडासिया को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शुक्रवार को उसे दोबारा न्यायालय में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। पुलिस अब उससे हथियारों की सप्लाई, वारदात की साजिश और गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विदेश में बैठे सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश
थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि विदेश में बैठे मुख्य सरगनाओं तक स्थानीय स्तर पर व्यापारियों के मोबाइल नंबर और पते पहुंचाने वाले गुर्गों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा चार-पांच अन्य संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं। इस दिशा में जांच अभी जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339889

