बाजोर के युवक का कार में मिला शव:गुरुवार दोपहर से था लापता, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बाजोर के युवक का कार में मिला शव:गुरुवार दोपहर से था लापता, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
रघुनाथगढ़ : बाजोर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसकी कार में मिला। मृतक की पहचान बाजोर निवासी प्रकाश कुमावत (पुत्र चौथमल कुमावत) के रूप में हुई है। प्रकाश गुरुवार दोपहर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमावत गुरुवार दोपहर अपनी इयोन कार लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे, जिससे परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मेहरा होटल के पास उनकी कार खड़ी मिली, जिसमें उनका शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही जीण माता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339961

