[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग:चपेट में आने से गैस सिलेंडर भी जला; पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग:चपेट में आने से गैस सिलेंडर भी जला; पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने पाया काबू

घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग:चपेट में आने से गैस सिलेंडर भी जला; पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने पाया काबू

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में स्थित दुजोद गांव में मकान की पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती गई, जिसके चलते पशुओं का चारा बनाने के लिए पास रखा सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर जलने लगा। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया।

सुबह दो गाड़ियां खड़ी थी

घटना दुजोद गांव में विनोद कुमार स्वामी के घर की पार्किंग की है। यहां पर सुबह दो गाड़ियां खड़ी हुई थी। जिनमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग लगने के चलते दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जलने लगी। पास में पशुओं का चारा बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद सिविल डिफेन्स टीम और लोग।
मौके पर मौजूद सिविल डिफेन्स टीम और लोग।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

ऐसे में इसकी सूचना सिविल डिफेंस और पुलिस को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में गैस सिलेंडर भी जला लेकिन समय रहते उसे पर काबू पा लिया गया अन्यथा वह सिलेंडर ब्लास्ट भी हो सकता था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि जहां पर आग लगी उसके नजदीक एक चूल्हा जल रहा था। जिसकी वजह से आग लगी हो। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles