पाटन में पोतियों ने शहीद की प्रतिमा को बांधी राखी:कारगिल शहीद कल्याण सिंह को याद किया, राजपूताना राइफल्स में तैनात थे
पाटन में पोतियों ने शहीद की प्रतिमा को बांधी राखी:कारगिल शहीद कल्याण सिंह को याद किया, राजपूताना राइफल्स में तैनात थे
पाटन : पाटन क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के डाबला रोड स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा को उनकी पोतियों ने राखी बांधी। शहीद कल्याण सिंह तंवर की पोतियों, हैप्पी, प्रिया और परी ने अपने दादाजी के बलिदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर राखी बांधी।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात थी यूनिट
शहीद कल्याण सिंह कारगिल युद्ध के दौरान राजपूताना राइफल्स में तैनात थे, जो राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध थी। ऑपरेशन विजय के तहत उनकी यूनिट जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात थी। एक सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। कल्याण सिंह ने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। इसी दौरान दुश्मन की पांच गोलियां लगने से वे वीरगति को प्राप्त हुए।
बड़ा बेटा भी सेना में
शहीद की वीरांगना सुशीला कंवर ने अपने बेटों को भी सेना में भेजने का संकल्प लिया था। उनके बड़े बेटे अशोक वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हैं और कुपवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पाटन कस्बे के डाबला रोड पर स्टेट हाईवे 37 डी पर शहीद कल्याण सिंह का स्मारक स्थित है। इसका अनावरण वर्ष 2000 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत और सुभाष महरिया ने किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2339875

