[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तांबाखेड़ी में धरने पर पहुंची पूर्व विधायक:डेम की डीपीआर, एमओए सार्वजनिक करने और मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

तांबाखेड़ी में धरने पर पहुंची पूर्व विधायक:डेम की डीपीआर, एमओए सार्वजनिक करने और मुआवजे की मांग

तांबाखेड़ी में धरने पर पहुंची पूर्व विधायक:डेम की डीपीआर, एमओए सार्वजनिक करने और मुआवजे की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर में डेम निर्माण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर तांबाखेड़ी में चल रहे किसानों के धरने में गुरुवार को पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से डेम की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) और एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) सार्वजनिक करने की मांग की।

डॉ. पूनिया ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को अंधेरे में रखकर गुमराह कर रही है। डेम निर्माण से किसानों की जमीन और उनके भविष्य पर सीधा असर पड़ने वाला है, ऐसे में परियोजना से संबंधित सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

रेट का 25 गुना मुआवजा देने की मांग

उन्होंने कहा कि किसान पीढ़ियों से अपनी जमीन पर रह रहे हैं और उनका खेत व जमीन से केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। ऐसे में प्रभावित किसानों को डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) रेट का 25 गुना मुआवजा देने के साथ उचित पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Related Articles