[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ आरएलपी उतारेगी सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी:जल्द होगी नामों की घोषणा, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ आरएलपी उतारेगी सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी:जल्द होगी नामों की घोषणा, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी

लक्ष्मणगढ़ आरएलपी उतारेगी सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी:जल्द होगी नामों की घोषणा, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी

लक्ष्मणगढ़ : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी ने गुरुवार शाम कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि वह नगरपालिका के सभी 45 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के इस फैसले के बाद लक्ष्मणगढ़ में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का ऐलान

आरएलपी प्रवक्ता राजेश पुनियां ने कहा कि पार्टी सभी 45 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग वार्डों से लगातार दावेदार पार्टी के संपर्क में आ रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है और सभी 45 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Related Articles