[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जुलूस- ए -मोहम्मदी ‌ हुआ भव्य स्वागत ‌ मदीना बुक डिपो से बरसाए फुल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जुलूस- ए -मोहम्मदी ‌ हुआ भव्य स्वागत ‌ मदीना बुक डिपो से बरसाए फुल

जुलूस- ए -मोहम्मदी ‌ हुआ भव्य स्वागत ‌ मदीना बुक डिपो से बरसाए फुल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर शहर में चारों ओर जश्न का माहौल था। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश की खुशी में एक विशाल और भव्य जुलूस- ए – मुहम्मदी ‌ शहर के मुख्य मार्ग से निकाला गया। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और अकीदत का एक बेहद खूबसूरत नजारा ‌ मोहल्ला तेलियान मदीना बुक डिपो ‌ के सामने देखने को मिला।

जैसे ही मोहम्मद साहब की शान में नात और मनकबत पढ़ते हुए आशिकान-ए-रसूल का कारवां मदीना बुक डिपो के सामने से गुजरा, वहां मौजूद लोगों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। डिपो के संचालक मोहम्मद रफीक चौहान बबलू और स्थानीय लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल करने के लिए अपनी छतों और दुकानों के सामने से गुलाब और गेंदे के फूलों की भारी बारिश कर दी। हवा में तैरती फूलों की पंखुड़ियों से पूरा रास्ता महक उठा और ऐसा लगा मानो आसमान से रहमत बरस रही हो।

फूलों की इस बौछार ने न केवल जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का उत्साह दोगुना कर दिया, बल्कि माहौल को रूहानी और खुशनुमा बना दिया। मदीना बुक डिपो द्वारा किया गया यह इस्तकबाल मोहब्बत, भाईचारे और अकीदत की एक अनूठी मिसाल बन गया, जिसकी पूरे शहर में जमकर तारीफ हो रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker