[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुरोत का बास गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुरोत का बास गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, किया पौधरोपण

मुरोत का बास गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, किया पौधरोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : मुरोत का बास गांव में गुरुवार को ग्राम पंचायत भड़ौन्दा खुर्द के पूर्व सरपंच लोकराम महला की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों की ओर से पूर्व सरपंच महला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के उपरांत अतिथियों की ओर से महला की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और ग्रामीणों को उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही गई।

समारोह के उपरांत मौजूद लोगों को पौधे वितरित किए गए। एलआर पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। रजनीश महला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्यदेव दड़िया, इस्लामपुर सरपंच आमीन मनियार, शीशराम बामिल, सुनील जानू, धर्मसिंह, जयसिंह झाझड़िया, मेहताब, मोबसिंह रेपस्वाल, सुनील बुरड़क व पुष्कर लाल महला सहित चिंचड़ोली, भदौन्दा खुर्द व इस्लामपुर गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles