[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएमएसएम अभियान में निशुल्क सेवाएं देने इस्लामपुर पहुंची डॉ. गुलशन बानो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएमएसएम अभियान में निशुल्क सेवाएं देने इस्लामपुर पहुंची डॉ. गुलशन बानो

25 गर्भवती महिलाओं को दिया परामर्श

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श देने के लिए गुरुवार को डॉ. गुलशन बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामपुर पहुंची। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में पहुंचकर डॉ. बानो ने 25 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए परामर्श दिया। अभियान से जुड़ने के बाद नियमित रूप से सीएचसी इस्लामपुर पहुंचकर डॉ. गुलशन बानो अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही हैं। डॉ. गुलशन बानो ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की प्रेरणा से वो इस अभियान से जुड़ी हैं जिसके तहत हर महीने की 27 तारीख को वो सीएचसी इस्लामपुर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही हैं। गुरुवार को इस्लामपुर में 25 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवा के लिए जांच कर दवाइयां और निशुल्क परामर्श दिया गया। यहां के सीएचसी स्टॉफ ओर विशेष रूप से आशा वर्कर एएनएम, सीएचओ और नर्सिंग स्टॉफ ने गर्भवती महिलाओं को बुलाकर सेवाएं प्रदान करने में उनका सहयोग किया। समस्त सीएचसी स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles