डीबी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रहियों का सद्बुद्धि यज्ञ
13 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अगस्त से सत्याग्रह जारी, आज मांगें नहीं मानी तो आमरण अनशन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डीबी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में अस्पताल के गेट नंबर 2 पर 25 अगस्त से शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है।
गुरुवार को आंदोलनकारियों ने अस्पताल प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया और आहुतियां दीं। आंदोलनकारियों ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, जैव-चिकित्सकीय कचरा प्रबंधन, दवाओं और आवश्यक जांचों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं से गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 13 सूत्रीय मांगों पर 27 अगस्त शाम तक लिखित आदेश जारी नहीं हुए तो 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम मांग-पत्र सौंपकर सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, कथित फर्जी हाजिरी मामले की वित्तीय जांच एवं वसूली, खराब ईसीजी मशीन को दुरुस्त करने तथा 24 घंटे सोनोग्राफी और आपातकालीन जांच सुविधा उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगें रखीं।
इस दौरान दिनेश मामा, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337631


