[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पंचायती राज विभाग का बड़ा फैसला, कोमल कुमारी फिर बनीं पोंख ग्राम पंचायत की प्रशासक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पंचायती राज विभाग का बड़ा फैसला, कोमल कुमारी फिर बनीं पोंख ग्राम पंचायत की प्रशासक

विभागीय जांच विचाराधीन रखते हुए बहाली के आदेश, गुरुवार को ही कार्यभार सौंपने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने झुंझुनूं जिले की पंचायत समिति उदयपुरवाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोंख को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष कोमल कुमारी को ग्राम पंचायत पोंख के प्रशासक पद पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है।

राज्य सरकार ने उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच को विचाराधीन रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे पहले पंचायती राज विभाग के 17 अगस्त 2026 के आदेश के तहत कोमल कुमारी को प्रशासक पद से पदमुक्त किया गया था। अब मामले की समीक्षा के बाद सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने पर उनकी बहाली के आदेश जारी किए गए हैं।

विभाग की ओर से झुंझुनूं जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि कोमल कुमारी को गुरुवार को ही ग्राम पंचायत पोंख के प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण करवाया जाए और इसकी अनुपालन रिपोर्ट तत्काल विभाग को भेजी जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद झुंझुनूं और विकास अधिकारी, पंचायत समिति उदयपुरवाटी को भी आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles