राजस्थान-हरियाणा पुलिस की सीमा पर समन्वय बैठक:आगामी निकाय और पंचायत चुनावों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की
राजस्थान-हरियाणा पुलिस की सीमा पर समन्वय बैठक:आगामी निकाय और पंचायत चुनावों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की
पचेरी कलां : पचेरी कलां में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पचेरी कलां में राजस्थान और हरियाणा पुलिस के सीमावर्ती अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती थानों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने वांछित अपराधियों की सूची आपस में साझा करने और उनकी धरपकड़ के लिए समन्वित अभियान चलाने पर सहमति जताई।
पुलिस के आपसी सहयोग से गिरफ्तारी
यह भी तय किया गया कि यदि कोई अपराधी एक राज्य में वारदात को अंजाम देकर दूसरे राज्य की सीमा में फरार होता है, तो उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की पुलिस आपसी सहयोग से त्वरित कार्रवाई करेगी।
अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगा अंकुश
चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने पर विशेष चर्चा हुई। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार संयुक्त टीमें गठित कर कार्रवाई करने पर विचार किया गया।
सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान होगा
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने माना कि दोनों राज्यों की पुलिस के बीच त्वरित सूचना साझा करने से अपराध की रोकथाम के साथ चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई बैठक
बैठक का आयोजन झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें खेतड़ी पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरडक, बुहाना पुलिस उप अधीक्षक मंजु चौहान आरपीएस और नारनौल मुख्यालय पुलिस उप अधीक्षक भारत भूषण सहित दोनों राज्यों के सीमावर्ती थानों के अधिकारी शामिल हुए।
दोनों राज्यों के थानाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पचेरी कलां थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण, बुहाना थानाधिकारी राममनोहर, सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह, हरियाणा के सदर नारनौल थानाधिकारी धर्मबीर, सतनाली थानाधिकारी अनिल कुमार और निजामपुर थानाधिकारी धर्मसिंह सहित दोनों राज्यों के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति में आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335158


