सिंगरावट पंचायत में 25 लाख रुपए के घोटाले का खुलासा:जांच रिपोर्ट में कई कार्यों पर सवाल, 25.01 लाख रुपए की वसूली की सिफारिश
सिंगरावट पंचायत में 25 लाख रुपए के घोटाले का खुलासा:जांच रिपोर्ट में कई कार्यों पर सवाल, 25.01 लाख रुपए की वसूली की सिफारिश
धोद : धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंगरावट में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लाखों रुपये के भुगतान के बावजूद कई कार्य मौके पर नहीं मिले और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए। जांच दल ने कुल 25 लाख 1 हजार 222 रुपये की वसूली और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने पंचायत में हुए विकास कार्यों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। इन शिकायतों के आधार पर जांच दल का गठन किया गया, जिसने रिकॉर्ड, बैंक भुगतान और कार्यस्थलों का निरीक्षण किया।
जांच में हुक्मपुरा मोड़ से मदन महाराज के घर तक ग्रेवल सड़क निर्माण, उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्य, चुनावी चौक में गट्टा निर्माण, रास्तों पर मिट्टी-ग्रेवल भराव, पाइप लाइन कार्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों सहित कुल 9 विकास कार्यों की पड़ताल की गई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि कई कार्यों की माप पुस्तिकाएं (एमबी) उपलब्ध नहीं थीं, और कुछ कार्यों का भौतिक सत्यापन भी संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद इन कार्यों के लिए लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया था। जांच दल ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता करार दिया है।
जांच के दौरान बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य में 44,312 रुपए का दोहरा भुगतान भी पाया गया। इसके अलावा कई भुगतान वाउचरों में कार्य का स्पष्ट विवरण दर्ज नहीं था, जिनकी कुल राशि लगभग 7.87 लाख रुपये है।
हालांकि इंदिरा रसोई भवन में किए गए मरम्मत और सुविधाओं से जुड़े कार्य जांच में सही पाए गए। जांच दल ने इन कार्यों को नियमानुसार पूर्ण माना है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच किए गए कार्यों में कुल 26.10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इसमें से सही पाए गए कार्यों की राशि घटाने के बाद, 25 लाख 1 हजार 222 रुपये (25.01 लाख रुपये) की राशि को वसूली योग्य माना गया है।
जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिंह तथा तत्कालीन सरपंच रितिका से उक्त राशि ब्याज सहित वसूलने और नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2334717


