सीकर में 10 साल के बच्चे से गंदी हरकत:सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतारे, मासूम ने घर पहुंच परिजनों को बताया, FIR दर्ज
सीकर में 10 साल के बच्चे से गंदी हरकत:सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतारे, मासूम ने घर पहुंच परिजनों को बताया, FIR दर्ज
सीकर : सीकर जिले में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक बाइक पर बैठाकर बच्चे को अपने साथ ले गया। इसके बाद कुकर्म की कोशिश की। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गांव में था। इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक वहां पर आया। जो उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
बच्चे के शोर मचाने पर भागा आरोपी
आरोपी युवक गांव की ही एक सुनसान जगह पर बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। जहां उसने कुकर्म करने के लिए कपड़े उतारे। लेकिन बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद मायूस होकर 10 साल का बच्चा घर आया और परिजनों को बताया कि गांव के ही रहने वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। 10 साल के बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने एससी-एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीएसपी रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2334717


