नवलगढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक:समस्याओं पर हुई चर्चा, नए सदस्यों का किया स्वागत
नवलगढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक:समस्याओं पर हुई चर्चा, नए सदस्यों का किया स्वागत
नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति परिसर स्थित सैनिक भवन में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लेफ्टिनेंट रामलाल साखनिया ने की। समिति सचिव सूबेदार मेजर मामचंद दूत ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछली बैठक का विवरण प्रस्तुत किया।
माला और संस्था की टोपी भेंटकर किया स्वागत
बैठक को कैप्टन बजरंग लाल बुड़ाक और प्रहलाद राय अलारिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सार्जेंट लोकेश कुमार ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने माला पहनाकर तथा संस्था की टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
इस बैठक में सूबेदार मेजर कालूराम कुमावत, सूबेदार मेजर दयानंद दूत, हवलदार बिरजू राम, सूबेदार मेजर परमेश्वर लाल, सूबेदार झंडू राम, कैप्टन देवकरण सिंह, हवलदार श्रीराम, नायक रामकुमार, नायक सांवरमल, हवलदार शीशराम, सूबेदार रामावतार गढ़वाल, हवलदार नाहर सिंह, सूबेदार मेजर सरदार सिंह, रिसालदार मेजर मूलचंद डूडी, नायब रिसालदार श्रवण कुमार निठारवाल, दफेदार सुमित सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331508

